रामपुर, जून 7 -- समोदिया। क्षेत्र के ग्राम छपर्रा में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा के सप्तम दिन सुप्रसिद्ध कथा वाचिका रितेश शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अत्याचारी कंस के वध और उसके उद्धार का प्रसंग बड़ी ही श्रद्धापूर्वक सुनाया। संगीतमय कथा को सुनकर पाण्डाल में मौजूद भक्तगण भावविभोर हो उठे। कथा वाचिका रितेश शास्त्री ने व्यासपीठ से श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि कंस का अहंकार ही उसके और उसके पूरे परिवार के विनाश का कारण बना। उन्होंने कहा कि जब भगवान कृष्ण का जन्म होना था, तब आकाशवाणी हुई थी कि देवकी की आठवीं संतान कंस का काल बनेगी। यह भी पढ़ें- भगवान सदैव भक्तों की रक्षा और अधर्म का नाश करते हैं... इस पर अहंकारी कंस को लगता था कि वह जन्म लेते ही उस बालक को मार द...