नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- अहंकार में डूबे राहुल गांधी संवैधानिक मर्यादाएं भूले- प्रधान ------------------ -भाजपा ने इंडिया गठबंधन पर लगाया संसद की गरिमा गिराने का आरोप ------------ नईदिल्ली। विशेष संवाददाता भाजपा ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के आचरण पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा है कि वह अपने अहंकार में संवैधानिक मर्यादाएं भूल गए हैं। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि संसद में चर्चा हो या संवैधानिक मुद्दा, राहुल गांधी का एक ही उद्देश्य रहता है हर रोज देश के सामने झूठ की नई कहानी गढ़ना। प्रधान ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा है कि राहुल गांधी अपने अहंकार में इस कदर डूबे हुए हैं कि न उन्हें संविधान की मर्यादाओं का भान है, न ही संसद के नियमों का सम्मान। राहुल गांधी ये मानते हैं कि उनका बोला हुआ ही एकमात्र सत्य और नियम है। दरअसल ...