अहंकार मनुष्य के पतन का सबसे बड़ा कारण: शम्भूनाथ
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 2 -- कुंडा, संवाददाता। मनुष्य का मानवीय सेवा भाव और विनम्रता उसे ईश्वर की कृपा का पात्र बनाते हैं। जबकि मनुष्य का अहंकार उसके पतन का सबसे बड़ा कारण है। यह बातें कुंडा के कनावां में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में आचार्य शम्भूनाथ शास्त्री ने कहीं। आचार्य ने भगवान विष्णु का वामन अवतार एवं राजा बलि के प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा में जनसत्तादल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह के बड़े बेटे कुंवर शिवराज प्रताप सिंह पहुंचे, व्यास पीठ का आशीर्वाद प्राप्त लिया। इस मौके पर सुशीला देवी, सुंदर लाल विश्वकर्मा, ममता विश्वकर्मा, संजीव विश्वकर्मा, वीरेन्द्र, सिद्धार्थ, प्रधान शिवशरण विश्वकर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा, ओम प्रकाश, राधेश्याम यादव, सौरभ, आकाश आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.