नई दिल्ली, जुलाई 6 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनका अहंकार अब भी सातवें आसमान पर है। बता दें कि केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म 'एक्स' पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के एक पोस्ट को साझा करते हुए लिखा था कि 'आप कौन हैं।' इसके बाद दोनों दलों के बीच एक नया सियासी घमासान छिड़ गया है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भाजपा अध्यक्ष पर उस समय तंज कसा था, जब नवीन ने हिंदू देवी-देवताओं के 'अपमान' पर चुप रहने के लिए विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा था। यह भी पढ़ें- हिंदुओं से माफी मांगिए; भाजपा का झंडा लेकर नाचते 'हनुमान' को देख भड़के केजरीवाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रमुख का समर्थन करते हुए गुप्ता ने कहा कि नवीन ने लगातार चार बार बिहार...