घाटशिला, जनवरी 23 -- पोटका, संवाददाता । प्रखंड हल्दीपोखर ओडिशा रोड में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तृतीय दिवस गुरुवार को कथा के अंतराल पर प्रभू के भजन पर भक्त झूम उठे। कथावाचक पंडित उमाशंकर शुक्ला महाराज ने व्यास पीठ पर कथा के तीसरे दिन ध्रुव चरित्र कथा,हिरण्यकश्पय का वध, जड़ भारत की कथा, माता शबरी की कथा एवं भगवान कैसे रिझते हैं आदि प्रसंगों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मनुष्य के अहंकार का पतन निश्चित है। ईश्वर की सर्वव्यापकता, अटल भक्ति का महत्व, वरदानों की सीमा, सत्य की जीत, आंतरिक शक्ति की बखान करते हुए संघर्षों में धैर्य को बनाए रखने की बात कही। उन्होंने बताया कि ध्रुव चरित्र की कथा हमें दृढ़ संकल्प, अटूट भक्ति और सच्ची संतुष्टि के लिए भौतिक इच्छाओं से ऊपर उठकर ईश्वर पर पूर्ण विश्वास रखने की शिक्षा देती है। दृढ़ निश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.