नई दिल्ली, फरवरी 18 -- तापनी पन्नू की फिल्म अस्सी आने वाली है और इसमें कनी कुसृति का भी अहम किरदार है। कनी कुसृति ने फिल्म में रेप सर्वाइर परिमा का किरदार निभाया है। फिल्म में परिमा एक मैरिड वुमन है जो टीचर है स्कूल में और कुछ यंग लड़के उसे सेक्शुअली असॉल्ट करते हैं। इसके बाद परिमा को जो पुलिस स्टेशन और कोर्ट में झेलना पड़ता है बस यही फिल्म की स्टोरी है।ऐसी एक्टर नहीं जो एक्टिंग में डूब जाऊं इल रोल की तैयारी करने पर कनी ने पीटीआई से बात करते हुए कहा, 'मुझे नहीं लगता कि कोई ऐसे ट्रॉमा को हूबहू कर सकता है। एक एक्टर होने के नाते हम उस मोमेंट के करीब जा सकते हैं क्योंकि आप सोच रहे हैं कि ऐसा हुआ है। लेकिन मैं ऐसी एक्टर नहीं हूं जो पूरी तरह से उस तरह से अभिनय में डूब जाए (क्योंकि) तब इसका मुझ पर असर पड़ेगा। मैं ऐसा नहीं कर सकती।'इस ट्रॉमा का ए...