देहरादून, फरवरी 10 -- विकास भवन में अफसरों से जताई नाराजगी, कहा- सिर्फ पैसा ट्रांसफर न करें, गुणवत्ता भी देखें देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अभिनव शाह ने मंगलवार को विकास कार्यों की समीक्षा की और सुस्त विभागों से नाराजगी जताई। जिला योजना में 80 प्रतिशत से कम बजट खर्च करने वाले विभागों (लोनिवि, उरेडा, उद्यान आदि) को सख्त हिदायत दी कि वे काम में तेजी लाएं और शत-प्रतिशत बजट खर्च करें। सीडीओ ने बताया कि विकासनगर के कटापत्थर और रायपुर के कार्लीगाढ़ को आदर्श ग्राम बनाया जाएगा। इसके लिए सभी विभागों को समन्वित कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि जिला योजना में अब तक 79.81% और केंद्र पोषित योजनाओं में 91.33% बजट खर्च हो चुका है। सीडीओ ने 20 सूत्रीय कार्यक्रम में पिछड़ने वाले विभागों को नोटिस जारी करने...