वाराणसी, अप्रैल 14 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। वीडीए प्रशासन अवैध निर्माण को लेकर गंभीर नहीं है। अस्सी क्षेत्र में अवैध निर्माण को सील करने के बाद भवन स्वामी द्वारा इसे तोड़ने और निर्माण कार्य जारी रखने की शिकायत के बावजूद अधिकारी हीलाहवाली बरत रहे हैं। सोमवार शाम तक वीडीए प्रशासन की टीम मौके पर नहीं पहुंची। शनिवार को अस्सी स्थित मकान नंबर बी 1/148 सी-10 को वीडीए ने सील किया था। टीम के जाने के बाद शाम को भवनस्वामी ने सील तोड़ दी। हंगामा भी किया। इसकी शिकायत पर वीडीए उपाध्यक्ष ने सोमवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया था लेकिन जोन स्तर पर अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। यह भी पढ़ें- ढाई साल बाद नहीं भरा जुर्माना, गुजरात सरकार को पत्र भेजा जिससे सत्ताधारी दल से जुड़े होने का दावा करने वाले भवनस्वामी की मनमानी जारी है। इससे यह आशंका जत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.