वाराणसी, जून 10 -- वाराणसी। अस्सी घाट पर मंगलवार को स्नान के दौरान डूब रहे एक किशोर को पुलिस ने बचा लिया। जक्खिनी का रहने वाला किशोर स्नान के दौरान गहरे पानी में चला गया था। मौके पर मौजूद वैभव सिंह और जल पुलिस ने उसे बचाया। वहीं, मीरघाट पर डूब रहे एक युवक को आरक्षी प्रमोद कुमार ठाकुर ने बचा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...