वाराणसी, मार्च 28 -- वाराणसी, संवाद। अस्सीघाट पर सुबह होने वाली गंगा आरती में 200 से 300 रुपये लेकर कुर्सी पर बैठाकर वसूली का मामला सामने आया है। बुजुर्ग पर्यटक की ओर से इस तरह की शिकायत से जुड़ा वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसका एसीपी भेलूपुर ने संज्ञान लिया है। उन्होंने जांच की बात कही है। महाराष्ट्र के सैलानी गुरुवार को अस्स घाट पहुंचे थे। घाट किनारे किनारे आरती करवाने वालों की ओर से गंगा आरती के दौरान कुर्सी पर बैठाकर क्रम के अनुसार 200 से 300 रुपये वसूलने की बात सामने आई है। महाराष्ट्र से आए पर्यटकों ने इस तरह का आरोप लगाया है। पैसा नहीं देने वालों से घाट पर मौजूद अवैध वसूली करने वालों ने दुर्व्यवहार किया। अवैध वसूली से संबंधित उनका वीडियो वायरल हुआ। हालांकि 'हिन्दुस्तान' इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। एसीपी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.