जमशेदपुर, मई 30 -- वाराणसी के पावन अस्सी घाट पर 8 जून को शाम 5 बजे आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम 'घाट-संध्या' में जमशेदपुर की प्रसिद्ध कथक कलाकार मिष्टु मुखर्जी अपनी एकल कथक प्रस्तुति देंगी। यह आयोजन जिला प्रशासन वाराणसी की पहल पर तथा सुबह-ए-बनारस के तत्वावधान में किया जा रहा है। इसका उद्देश्य भारतीय शास्त्रीय नृत्य, संस्कृति और अध्यात्म की समृद्ध परंपरा को जन-जन तक पहुंचाना है। गंगा तट की मनमोहक संध्या में कथक की भावपूर्ण अभिव्यक्ति, लयबद्ध पदचाप और अद्भुत अभिनय दर्शकों को भारतीय सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराएगा। मिष्टु मुखर्जी अपनी आकर्षक नृत्य शैली और भावपूर्ण प्रस्तुति के लिए जानी जाती हैं। उनकी प्रस्तुति में पारंपरिक कथक की सुंदरता के साथ बनारस की सांस्कृतिक आत्मा की झलक देखने को मिलेगी। आयोजकों के अनुसार, घाट-संध्या केवल एक...