वाराणसी, अप्रैल 27 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। अस्सी स्थित पप्पूजी की अड़ी (चाय की दुकान) पर रविवार की दोपहर कुछ अलग ही नजारा दिखा। आदत के अनुरूप अड़ीबाज जुटे, गपशप भी की, लेकिन इसका विषय राजनीतिक नहीं सांगीतिक रहा। अड़ीबाजों ने संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वम्भरनाथ मिश्र को खास सम्मान अर्पित करने के लिए आमंत्रित किया था।जागृति फाउंडेशन और अड़ीबाज समूह के संयुक्त तत्वावधान में उन्हें 'वाह पखावजबाज वाह' की उपाधि से नवाजा गया। यह खिताब उन्हें संकट मोचन संगीत समारोह में अनूठा कीर्तिमान रचने के लिए दिया गया है। प्रो. मिश्र संकटमोचन संगीत समारोह के एक ही संस्करण में संगीत की तीन धाराओं में पखावजी प्रवाह करने वाले पहले कलाकार बने हैं। यह भी पढ़ें- अड़ीबाजों ने महंत विश्वम्भनाथ को दिया पखावजबाज का खिताब उन्होंने ख्याल अंग के बांसुरीवादक प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.