जामताड़ा, अप्रैल 30 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय तथा झारखंड खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में बुधवार को स्थानीय आउटडोर स्टेडियम में अस्मिता सिटी लीग 2026-27 का आयोजन किया गया। जिसके तहत फुटबॉल और कबड्डी का जिलास्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें जिले के विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों की महिला खिलाड़ियों के साथ-साथ खेल संघों की खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं समापन अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को खेल किट, मोमेंटो एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों में महिलाओं की भागीदारी और पदक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अस्मिता सिटी लीग क...