पाकुड़, अप्रैल 28 -- खेल मंत्रालय, भारत सरकार एवं खेलो इंडिया के तत्वावधान में जिला प्रशासन (खेल शाखा), पाकुड़ द्वारा आयोजित अस्मिता सिटी लीग 2026 के तीसरे दिन एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन जिला स्तरीय बैंक कॉलोनी स्टेडियम में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में पाकुड़ जिले के छह प्रखंडों से कुल 256 बालिका खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बालिकाओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। प्रतियोगिता के उपरांत विजेता प्रतिभागियों को पुलिस उपाधीक्षक (मु़) जितेन्द्र कुमार एवं जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- फिजिकल अकादमी का शानदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.