कोडरमा, अप्रैल 24 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। अस्मिता सिटी लीग, 2026 के दूसरे दिन कोडरमा में कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग की महिला खिलाड़ियों ने दमखम के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य महिला खिलाड़ियों को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना रहा। दिनभर चले रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अनुशासन, टीम भावना और बेहतरीन खेल कौशल का परिचय दिया। हर वर्ग में मुकाबले काफी प्रतिस्पर्धी रहे और दर्शकों का भी उत्साह देखने लायक था। समापन समारोह में जिला खेल पदाधिकारी और जिला खेल समन्वयक की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और उनकी खेल प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.