गिरडीह, अप्रैल 27 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय अस्मिता सिटी लीग 2026 का सफल समापन रविवार को हो गया। बालिकाओं और महिला खिलाड़ियों के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले भर से लगभग 400 प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया। समापन दिवस पर बैडमिंटन, कबड्डी और एथलेटिक्स सहित विभिन्न स्पर्धाएं हुईं। एथलेटिक्स में अंडर-14 वर्ग में 4x100 मीटर रिले, लंबी कूद व ऊंची कूद हुई। अंडर-17 और सीनियर वर्ग में लंबी कूद, ऊंची कूद, 3000 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो, ट्रिपल जंप और शॉट पुट में खिलाड़ियों ने दम दिखाया। यह भी पढ़ें- गुमला में अस्मिता सिटी डिस्ट्रिक्ट लीग के विजेता किये गये सम्मानित कबड्डी में अंडर-14 में यूएमएस मंगलोहार विजेता रही। अंडर-17 में एसएसवीएम स्क...