जमशेदपुर, अप्रैल 27 -- खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं खेलो इंडिया के तहत जिला प्रशासन (खेल शाखा), पूर्वी सिंहभूम द्वारा अस्मिता सिटी लीग 2026 के दूसरे दिन ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट, बारीडीह में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन सरयू राय ने किया। इस प्रतियोगिता में 20 विद्यालयों और 11 क्लबों की लगभग 200 बालिकाओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को उत्साहपूर्वक खेल में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और विजेताओं को पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।25 अप्रैल को आयोजित बास्केटबॉल और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में विभिन्न आयु वर्गों में काव्याप्त ग्लोबल स्कूल, केपीएस बर्मामाइंस, एटॉमिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल नरवा और संकोसाई टीमो...