गोड्डा, मार्च 31 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। केंद्र सरकार की महती खेल योजना खेलो इंडिया के तहत महिला खिलाड़ियों की अधिकाधिक प्रतिभागिता एवं प्रतिभा विकास को लेकर आयोजित कार्यक्रम अस्मिता के तहत आयोजित दो दिवसीय विमेंस वॉलीबॉल टूनामेंट के फाइनल मुकाबले में सोमवार को आवासीय प्रशिक्षण केंद्र की टीम ने महिला कॉलेज की टीम को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। मालिनी उच्च विद्यालय की टीम तीसरे स्थान पर रही। बतौर मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा बैद्यनाथ उरांव ने तीनों टीम और खिलाड़ियों को क्रमशः ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि श्री उरांव ने कहा कि गोड्डा की लड़कियां वॉलीबॉल में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर लगातार अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कर रही हैं। इनका भविष्य बहुत ही उज्ज्वल जान पड़ता है। इस अवसर पर जिला कुश्ती सं...