सहारनपुर, अप्रैल 16 -- उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ द्वारा महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न जिलों में वॉलीबॉल व हैंडबॉल की जिला स्तरीय अस्मिता लीग आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में जेवी जैन कॉलेज में बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि महिला हैंडबॉल एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं, जो उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के तत्वावधान में आयोजित होंगी, वे 24 अप्रैल को स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराई जाएंगी। प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता टीमों को टी-शर्ट के साथ प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में कोई भी महिला टीम भाग ले सकती है। हैंडबॉल टीम में न्यूनतम 10 और अधिकतम 12 खिलाड़ी होना अनिवार्य है, जबकि वॉलीबॉल टीम में न्यूनतम 8 और अधिकतम 12 खिलाड़ियों का होना आवश्यक है। यह भी पढ़ें- खेलो इं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.