बोकारो, जनवरी 23 -- बोकारो, प्रतिनिधि। डीपीएस बोकारो की चार छात्राओं का चयन आगामी 28-31 जनवरी, 2026 को भुवनेश्वर में आयोजित अस्मिता योगासना लीग (पूर्वी क्षेत्र) के लिए किया गया है। युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार से संबद्ध राष्ट्रीय संगठन योगासना भारत की ओर से उक्त प्रतियोगिता कलिंगा स्टेडियम, भुवनेश्वर में आयोजित की जा रही है। राज्य स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय की नौवीं कक्षा की छात्रा अनुभा किरण व अनन्या गुप्ता, कक्षा आठ की काव्या कुमारी और सातवीं की छात्रा अनुष्का त्रिपाठी को चयनित किया गया है। योगासना स्पोर्ट एसोसिएशन ऑफ झारखंड की ओर से एक स्पेशल ट्रायल का आयोजन किया गया था। गुरुवार को विद्यालय के प्राचार्य योगासना स्पोर्ट एसोसिएशन ऑफ झारखंड के मुख्य संरक्षक व बोकारो जिला योगासना स्पोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.