लातेहार, मार्च 28 -- लातेहार। झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन द्वारा अस्मिता महिला वॉलीबॉल लीग का आयोजन 29 एवं 30 मार्च 2026 को किया जाएगा। यह प्रतियोगिता लातेहार जिला स्टेडियम स्थित वॉलीबॉल मैदान में आयोजित होगी। जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि यह लीग भारत सरकार के खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को खेलों में अधिक अवसर प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि अस्मिता का अर्थ अचीविंग स्पोर्ट्स माइलस्टोन बाय इंस्पायरिंग वूमेन थ्रू एक्शन है। इस लीग के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की महिला खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा, जिससे वे भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पह...