प्रयागराज, मार्च 8 -- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में रविवार को आयोजित 'अस्मिता महिला एथलेटिक्स लीग' खुशी यादव ने तिहरी सफलता अर्जित की। खुशी ने 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर की दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में रेशमी यादव 100 मीटर व 200 मीटर की दौड़ में पहले स्थान पर रही। अंडर-13 के 200 व 400 मीटर की दौड़ में इशिता ने पहला स्थान प्राप्त किया। अंत में रस्साकशी का भी आयोजन किया गया। प्रयागराज की मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि बच्चियां पढ़ाई में बेहतर कर रही हैं। इनको अब पढ़ाई की तरह खेल में भी आगे बढ़ना है। इसके लिए महिलाओं को दोगुनी ताकत से मेहनत करनी होगी। सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.