अस्मिता नेशनल लीग में रुद्रपुर की बेटियों का दिखेगा दम
रुद्रपुर, मार्च 24 -- रुद्रपुर, संवाददाता। खेलो इंडिया के तहत आयोजित 'अस्मिता पेंचक सिलाट नेशनल लीग 2026' में रुद्रपुर की महिला खिलाड़ियों का दम दिखेगा। दिवाकर स्पोर्ट्स एंड फिटनेस एकेडमी की सीनियर खिलाड़ी स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) ट्रेनिंग सेंटर, नेहू, शिलांग के लिए रवाना हो चुकी हैं, जहां 26 व 27 मार्च को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित होगी। पेंचक सिलाट एसोसिएशन उत्तराखंड के सचिव एवं हेड कोच बबलू दिवाकर ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर से 700 से अधिक महिला खिलाड़ी भाग लेंगी। उत्तराखंड टीम आर्टिस्टिक इवेंट (रेगु) में पूजा मेहर, तनुजा बुंगला और सुनीता भट्ट के साथ उतरेगी। सोलो क्रिएटिव इवेंट में तनुजा बुंगला, जबकि तुंगगल और 55 किलोग्राम फाइटिंग इवेंट में पूजा मेहर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.