गोरखपुर, अगस्त 25 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला स्थित वीएसएवी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में सोमवार को आयोजित बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में चिल्लूपार विधानसभा सीट से अस्मिता चंद को पार्टी का प्रभारी-सह-प्रत्याशी घोषित किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य मंडल जोन प्रभारी डॉ. मदन राम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर अस्मिता चंद के नाम की घोषणा की। इसके साथ ही सम्मेलन में चिल्लूपार से बसपा ने चुनावी शंखनाद कर दिया।

डॉ. मदन राम का भाषण डॉ. मदन राम ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती समतामूलक समाज की स्थापना की पक्षधर हैं। वह किसी धर्म, जाति या व्यक्ति की विरोधी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मायावती सरकार ने बहन-बेटियों और सर्वसमाज के विकास व उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई थीं, जिन्हें 2012 में सत्ता में आने के बाद सपा सरकार ने बंद कर दिया। उन...