रामगढ़, मई 6 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने हाल ही में आयोजित जिला स्तरीय अस्मिता खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर कई छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है। कबड्डी अंडर-19 वर्ग में विद्यालय की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं वुशू प्रतियोगिता में अंजनी कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि खुशी बरनवाल, स्नेहल अग्रवाल, मलकानाज, कनक बरनवाल, जानवी कुमारी और मनीषा कुमारी ने रजत पदक अपने नाम किए। युद्धकला अंडर-14 वर्ग में आकृति कुमारी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा सिमरन कश्यप, श्रव्या कुमारी, आलिया परवीन, अनन्या कुमारी और प्रांजल नंदिनी ने रजत, कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का मान बढ़ाया। जूड...