साहिबगंज, जुलाई 5 -- साहिबगंज। साहिबगंज जिला साइक्लिंग संघ के तत्वावधान 09 जुलाई (गुरुवार) को जिला में अस्मिता खेलो इंडिया साइक्लिंग सिटी लीग का आयोजन होगा। इसे लेकर पांच जुलाई को शाम 4 बजे महाजन पट्टी स्थित जिला साइक्लिंग संघ कार्यालय में बैठक हुई। साइक्लिंग सिटी लीग का आयोजन भारत सरकार के खेल एवं युवा मामले (नई दिल्ली) के निदेश पर साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया व साईं के संयुक्त तत्वावधान में झारखंड साइक्लिंग एसोसिएशन (रांची) के मार्ग दर्शन में होगा। अस्मिता खेलो इंडिया साइक्लिंग सिटी का आयोजन तीन वर्गों में आयोजित कराने निर्णय लिया गया । इसमें सब जूनियर बालिका अंडर 14 वर्ष तक,जूनियर बालिका अंडर 18 वर्ष तक एवं सीनियर महिला ओपन वर्ग के लिए आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता की शुरुआत सिदो कान्हू स्टेडियम से होगी । स्टेडियम से लेकर पुलिस लाइन रो...