एटा, मार्च 26 -- अस्मिता खेलो इंडिया योगासन वूमेन सिटी लीग में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में 100 से अधिक महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता चौहान एवं सदस्य रेनू गौड़ ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर डॉ. बबिता चौहान ने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि योग युवाओं को स्वस्थ, अनुशासित और आत्मनिर्भर बनाता है। प्रतियोगिता के परिणामों में ट्रेडिशनल इवेंट (अंडर-18 आयु वर्ग) में गुलशन और कुलसुम ने प्रथम स्थान, काकुल और रितिका ने द्वितीय तथा अनुष्का और जिया मलिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में रजनी और सुधा ने प्रथम, अंजली और मुस्कान ने द्वितीय तथा तनीषा और मुस्कान ने तृतीय स्थान हासिल ...