हाथरस, मार्च 28 -- हाथरस। भारत सरकार के खेलो इंडिया अभियान के अंतर्गत योगासन में बालिकाओं एवं महिलाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अस्मिता खेलो इंडिया योगासन डिस्ट्रिक्ट लीग का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन एसोसिएशन के जिला सचिव योगाचार्य सुमित कुमार सिंह के निर्देशन में प्रेम रघु आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एंड हॉस्पिटल में संपन्न हुआ। बालिकाओं और महिलाओं ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर अपनी योगासन प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। ट्रेडिशनल इवेंट के सीनियर वर्ग में याचिका शर्मा ने प्रथम, अंजलि ने द्वितीय और निशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में पवित्रा ने प्रथम, ऋचा शर्मा ने द्वितीय तथा रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संचालन योगाचार्य सुमित ने किया। निर्णायक मंडल में दिल्ली से गी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.