नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र के आदिवासी छात्रों की लड़ाई केवल शिक्षा, रोजगार, छात्रावास और भोजन के अधिकारों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनके अस्तित्व और आदिवासी अस्मिता की भी लड़ाई है। राहुल ने नासिक में पिछले दिनों आदिवासी छात्रों से मुलाकात का वीडियो एक्स पर साझा किया। उनके अनुसार, छात्रों का कहना था कि वे आदिवासी हैं और आरएसएस-भाजपा उन्हें वनवासी बनाना चाहते हैं। राहुल ने कहा कि महाराष्ट्र के आदिवासी छात्रों ने अपने अधिकारों के लिए राज्य सरकार के सामने मजबूती से आवाज उठाई और जीत हासिल की। इन साहसी छात्रों से मिलकर खुशी हुई। यह भी पढ़ें- परीक्षा में सुधार को लेकर आंदोलन करने वाले छात्रों से मिले राहुल राहुल ने कहा कि उन्होंने छात्रों से वादा किया है कि उनके अधिकारों की हर ...