लखनऊ, मार्च 5 -- लखनऊ, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आगामी आठ मार्च को शहर भर की महिला एथलीटों के बीच श्रेष्ठता साबित करने को जंग होगी। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एसएआई) के हॉकी कोच ऋषि कुमार ने बताया कि केडी सिंह बाबू स्टेडियम में अस्मिता महिला एथलेटिक्स लीग का आयोजन किया जाएगा। तीन आयु वर्गों अंडर-13, 13-18 वर्ष और 18 वर्ष से अधिक में प्रतियोगिताएं होंगी। मुख्य आकर्षण 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर की कुल नौ दौड़ स्पर्धाएं आयोजित की जायेंगी। प्रतिभागियों के मनोरंजन के लिए रस्सा-कसी स्पर्धा भी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.