मुजफ्फरपुर, मई 15 -- मुजफ्फरपुर। स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधा 25 हजार से अधिक की आबादी की पहुंच से दूर हो गई है। इसके कारण आधा दर्जन वार्डों के लोग पिछले चार साल से परेशानी झेल रहे हैं। पक्की सराय चौक स्थित नगर निगम के भवन में संचालित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को चार किलोमीटर दूर स्थानांतरित कर दिया गया। अस्पताल दूर होने से खासकर गरीबों के लिए इलाज दूभर हो गया है। वार्ड नंबर-18, 40, 42, 43, 44 व 45 के दर्जनभर मोहल्लों के निवासियों की परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के भवन का निर्माण कराया जाए। तब तक प्रभावित वार्डों में शिविर लगाकर लोगों के इलाज की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।लोगों की समस्याएं अस्पताल दूर चले जाने से विंदेश्वरी कंपाउंड, गुदरी रोड, मुस्लिम क्लब, चतुर्भुज स्थान, श...