रुद्रपुर, फरवरी 9 -- सितारगंज, संवाददाता। निजी अस्पताल को लीज पर लेकर फर्जी मरीजों को भर्ती दिखाने, फर्जी बिल तैयार करने और चिकित्सक की फर्जी मुहर व हस्ताक्षर कर ईएसआई पोर्टल पर करोड़ों रुपये का क्लेम करने के आरोप में दो डॉक्टरों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रयास हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के प्रबंध निदेशक डॉ. आरिफ खान ने तहरीर में बताया कि उनका अस्पताल सितारगंज में है, जिसे 1 सितंबर 2023 को डॉ. अतुल पाण्डे व डॉ. रिचा पंत (पत्नी डॉ. अतुल पाण्डे), निवासी भमरोला, बिगवारा रुद्रपुर को आगामी पांच वर्षों के लिए लीज पर दिया गया था। लीज शर्तों के अनुसार, समय से पहले लीज समाप्त करने पर 90 लाख रुपये प्रतिकर देना तय था। आरोप है कि डॉ. अतुल पाण्डे ने बिना सूचना दिए 21 जुलाई 2025 को अस्पताल खाली कर द...