औरैया, फरवरी 6 -- औरैया, संवाददाता। पचास शैय्या जिला संयुक्त चिकित्सालय में उस समय हलचल मच गई, जब अपर मुख्य सचिव द्वारा गठित राज्य स्तरीय टीम अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गई। टीम के अस्पताल पहुंचने की सूचना मिलते ही डॉक्टरों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की गईं। टीम में शामिल डॉ. अबू तलहा, डॉ. धर्मेंद्र कुमार साहू और एडी ऑफिस प्रियांश ने सबसे पहले सीएमएस कार्यालय में पहुंचकर अभिलेखों की समीक्षा की। इसके बाद टीम ने महिला वार्ड, इमरजेंसी, ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, ब्लड बैंक सहित पूरे अस्पताल का राउंड लिया। निरीक्षण के दौरान टीम को सभी जगह व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। महिला वार्ड के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई और मरीजों को दी जा रही सुविधाएं दुरुस्त पाई गईं। इमरजेंसी कक्ष में डॉ. शत्रुघन और चीफ फार्मासिस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.