अस्पताल से लौट रहे दलित युवक को घेरकर पीटा, चार पर केस
गोंडा, सितम्बर 22 -- गोण्डा, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र में बाबू ईश्वर शरण अस्पताल से घर लौट रहे एक युवक को नहर पुलिया पर घेरकर लाठी-रॉड से पीटकर बेहोश करने का मामला सामने आया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों पर एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। बिसुनपुर बैरिया निवासी रामकेवल ने बताया कि 20 सितंबर को दोपहर 1:30 बजे उनका बेटा संदीप व भतीजा राजन पल्सर से जिला अस्पताल से घर आ रहे थे। धनौली नहर पुलिया के पास गांव के ही नील ठाकुर, ऋषि सिंह, जानी सिंह व ऋषि ने उन्हें रोक लिया और सड़क किनारे ले जाकर लाठी-डंडा व रौतावा रॉड से पीटा। हमले में संदीप बेहोश हो गया। आरोपियों ने जातिसूचक गालियां दीं और शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। भतीजा राजन भागकर घर पहुंचा और परिजनों को बताया। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को एंबुलेंस से जिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.