फिरोजाबाद, जून 16 -- थाना उत्तर पुलिस को बीते दिनों एक मोबाइल चोर को पकड़ने में सफलता मिली। आरोपी द्वारा जिला अस्पताल से मोबाइल चोरी किए गए थे। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है। थाना उत्तर के उपनिरीक्षक अमित कुमार हमराहों के साथ में गश्त पर थे। इस दौरान एक व्यक्ति के आनंदीपुरम मोहल्ले में चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में घूमने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस टीम ने नौ मंजिला मंदिर के निकट पहुंच कर दबिश दी तथा संदिग्ध को टोका तो वह तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा तो उसके पास से पुलिस को चार मोबाइल मिले

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...