फरीदाबाद, जनवरी 3 -- फरीदाबाद। जबलपुर एक्सप्रेस में तुगलाबाद और फरीदाबाद के बीच शुक्रवार को चलती ट्रेन में बच्ची को जन्म देने वाली महिला को शनिवार को बीके अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। महिला अपने पति और एक बच्चे के साथ जम्मू-कश्मीर से मध्य प्रदेश जा रही थी। डिलीवरी के बाद महिला को फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर उतारा गया और इसके लिए करीब 20-25 मिनट ट्रेन को स्टेशन रोका गया। जहां से महिला को एंबुलेंस के माध्यम से बीके अस्पताल दाखिल कराया गया। मध्य प्रदेश गांव सिटौली जिला पन्ना निवासी जवाहर लाल और उनकी पत्नी अभिलाषा शुक्रवार को ट्रेन में सफर कर रहे थे, तभी अभिलाषा को पीड़ा हुई। इसके बाद ट्रेन में मौजूद दूसरी महिलाओं ने गर्भवती की पीड़ा देखकर सीट पर पर्दा लगाया और खुद ही उसकी डिलीवरी करवा दी। बाद में रेलवे विभाग को सूचना देकर ट्रेन फरीदाबाद स्टेशन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.