पटना, अप्रैल 12 -- पुलिस ने गर्दनीबाग अस्पताल से बाइक चोरी करने वाले चोर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान राजपुताना निवासी रोहित कुमार के रूप में हुई है। उसने चोरी की बाइक औने-पौने दाम पर धनरूआ निवासी एक युवक को बेच दी थी। पुलिस ने धनरूआ से बाइक भी बरामद कर ली है। थानेदार ने बताया कि एक अप्रैल को आरोपित रोहित ने गर्दनीबाग अस्पताल आए एक मरीज की बाइक चुरा ली थी। मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच में आरोपित रोहित की पहचान होने के बाद पुलिस ने उसे शनिवार की रात उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार रोहित पर पहले से चोरी के दो मामले दर्ज हैं। वह पहले भी जेल जा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...