मुंगेर, फरवरी 17 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। कासिम बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस अभिरक्षा में भर्ती एक कैदी के अस्पताल से फरार होने का मामला सामने आया है। यह घटना जिले में सात दिनों के भीतर कैदी फरारी की दूसरी घटना है, जिससे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कासिम बाजार थाना क्षेत्र के घोषी टोला निवासी देवराज नामक युवक को चोरी के आरोप में रविवार की शाम कासिम बाजार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के कुछ ही देर बाद आरोपी की तबीयत बिगड़ने लगी। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे एक वार्ड में रखा गया। सोमवार की दोपहर इलाज के दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर अस्पताल के वार्ड से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि, देवराज नियमित रूप से स्मैक का सेवन करता था। नशा...