गिरडीह, फरवरी 24 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद सामुदायिक अस्पताल में प्रसव वेदना से तड़पती महिला किसी अन्य अस्पताल का सहारा लेने के लिए बेड से उठकर बाहर तो निकली पर सड़क पर पहुंचते ही उसने एक बच्चे को जन्म दे दिया। इस घटना से बेंगाबाद सामुदायिक अस्पताल कर्मियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। एएनएम व अस्पताल कर्मियों ने स्ट्रक्चर लेकर सड़क की और दौड़ पड़ी। इसके पूर्व कुछ महिलाओं ने सड़क पर प्रसूता को साड़ी घेरकर पर्दा डाल दिया। फिर एएनएम के द्वारा उसे प्रसव कक्ष ले जाया गया और उपचार शुरू किया गया। महिला के परिजनों ने कहा कि संस्थागत प्रसव के लिए ग्राम पंचायत लुप्पी से सोमवार को एम्बुलेंस से प्रसव के लिए गर्भवती महिला को बेंगाबाद के सामुदायिक अस्पताल लाया गया था। अस्पताल में भर्ती होने के बाद वह प्रसव वेदना से तड़प रही थी। काफी देर बाद भी प्रसव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.