अस्पताल से डॉक्टर नदारद, गार्ड-एंबुलेंस चालक कर रहे इलाज
सुपौल, मई 23 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि राघोपुर रेफरल अस्पताल में देर रात न डॉक्टर मौजूद रहते हैं और न ही कंपाउंडर। इतना ही नहीं अस्पताल का कोई अन्य स्टाफ भी मौजूद नहीं रहता। आलम यह है कि इमरजेंसी में आने वाले मरीजों का इलाज अस्पताल के सुरक्षा गार्ड और डायल 102 एंबुलेंस के चालक कर रहे हैं। ऐसे में अस्पताल आने वाले मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ताजा मामला शुक्रवार देर रात करीब दो बजे का है। जानकारी के अनुसार राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के धरहरा वार्ड 13 निवासी भूपेश यादव के पुत्र अजय कुमार (35 वर्ष) को परिजनों ने पेट दर्द की शिकायत के बाद रेफरल अस्पताल लाया। यह भी पढ़ें- राघोपुर रेफरल अस्पताल में घोर लापरवाही: डॉक्टर नदारद, गार्ड और एम्बुलेंस चालक कर रहे इलाज लेकिन डॉक्टर व अन्य किसी भी अस्पताल स्टाफ के मौजूद नहीं रहने के कारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.