अस्पताल से एसी का कॉपर वायर चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर, मई 12 -- गोरखपुर। शाहपुर इलाके के एक अस्पताल से 29 अप्रैल को ए एसी के आउटर यूनिट का कॉपर वायर काटकर चोरी किए जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना के संबंध में पीड़ित की तहरीर पर स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस जांच के दौरान आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में बसंतकुंज अपारर्टमेंट निवासी गौरव भाटी व मोहनापुर निवासी मंगरु पासवान के रूप में हुई। आरोपियों के पास से कॉपर तार पुलिस ने बरामद कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.