अस्पताल से इलाज करा घर लौट रही महिला को वाहन ने कुचला, मौत
मधुबनी, मई 20 -- मो. माजिद लखनौर। झंझारपुर-मधेपुर मुख्य सड़क पर दैयाखड़वार एवं रहिका गांव के बीच सड़क हादसे में बुधवार को एक 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनौर से इलाज करवाकर अपने घर गंगापुर लौट रही थी। रहिका गांव के निकट मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन ने महिला को ठोकर मारकर कुचल दिया। घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई। वाहन चालक वाहन के साथ भाग गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर लखनौर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जख्मी महिला को अपने कब्जे में ले कर स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित किया। मृतका की पहचान लखनौर थाना के गंगापुर के जीतन ठाकुर की पत्नी बुची दाय देवी के रूप में हुई है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने कहा कि पंचनामा बनाकर मृतका के शव को पोस्टमार्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.