मऊ, मार्च 31 -- मऊ, संवाददाता। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने मंगलवार को सील किए गए दो अस्पताल संचालकों के खिलाफ जांच की कवायद तेज कर दिया है। साथ ही साथ नोटिस भी जारी किया है। एसीएमओ डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि नगर क्षेत्र के ब्रम्हस्थान में संचालित रुद्रा अस्पताल और पहसा स्थित स्वास्तिक अस्पताल के अवैध संचालन की सूचना मिली थी। सूचना के बाद टीम के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल किया। जांच के दौरान पंजीकरण के कागजात नहीं दिखाने पर तत्काल प्रभाव से अस्पताल को सील कर दिया गया था। सीएमओ द्वारा नोटिस जारी करते हुए जांच की कार्रवाई तेज कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...