प्रयागराज, जून 15 -- प्रयागराज। प्रतापगढ़ रानीगंज तहसील के भैंसोना के नारायण स्वरूप हास्पिटल के संस्थापक डॉ. राजीव सिंह के भतीजे मेहुल सिंह ने नीट ऑल इंडिया में 9844 रैंक हासिल की है। मेहुल के पिता आरके सिंह एयर फोर्स से सेवानिवृत्त हैं। वर्तमान में रानीगंज में शिक्षक हैं। मां डॉक्टर रेखा सिंह चिकित्सक हैं। डॉ. सिंह ने बताया कि भैंसोना गांव में विगत कुछ वर्षों में 12 से अधिक युवाओं ने नीट में सफलता प्राप्त की है। पांडेय क्लासेज के डॉ. एससी पांडेय का दावा है कि संस्थान के 84 छात्र-छात्राओं ने नीट में सफलता हासिल की है। इसमें लकी सुमन, महेश पांडेय, प्रिया गुप्ता, रूपेश, अक्षिता गोयल, इकरा, कृष्णा गुप्ता, शिवम पांडेय, अक्षरा गोयल, नरेश, वर्षा, दीपा मौर्या, यश सिंह समेत अन्य ने सफलता प्राप्त की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.