अमरोहा, जनवरी 5 -- नौगावां सादात। क्षेत्र के गांव बीलना में संचालित नर्सिंग होम में शनिवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग के छापे के दौरान बीयूएमएस डॉक्टर मरीजों का इलाज करते मिला। बिना लाइसेंस मरीजों के एक्स-रे किए जा रहे थे। वहीं नर्सिंग होम में एलोपेथिक दवाएं बेची जा रही थीं। अनियमित्ताओं में सीएचसी प्रभारी डा. मोहम्मद आरिफ ने नर्सिंग होम के दस बेड के वार्ड और एक्स-रे मशीन को सील करते हुए नर्सिंग संचालक को नोटिस जारी किया है। नर्सिंग होम की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नौगावां सादात सीएचसी प्रभारी डा. मोहम्मद आरिफ ने शनिवार देर शाम टीम के साथ छापा मारा। डा. मोहम्मद आरिफ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान नर्सिंग होम के बाहर बोर्ड पर एमबीबीएस डॉक्टर का नाम लिखा था। जबकि मौके पर बीयूएमएस डॉक्टर प्रेक्टिस करता मिला। इसमें बिना लाइसेंस मरीजों के एक्...