बांदा, मार्च 11 -- बांदा। अवैध कमाई को लेकर आयकर विभाग भारी भरकम टीम बांदा के अस्पताल संचालक समेत कई कारोबारियों के यहां सुबह से ही छापेमारी कर रही है। इन कारोबारियों के प्रतिष्ठान और घरों पर पूरी तरह से सुरक्षा बलों की मौजूदगी में जांच टीमें कार्रवाई में जुटी हैं। अचानक शुरू हुई इस छापेमारी से जहां व्यापारियों में गहमागहमी का माहौल बना हुआ है। वहीं शहर के बड़े कारोबारी ठेकेदार हिम्मत सिंह अवनी परिधि अस्पताल के मलिक अज्ञात गुप्ता के घर और प्रतिष्ठानों पर जांच टीमों ने कब्जा जमा लिया है। वहीं दूसरी टीमें मौरंग व्यवसायी सीरज ध्वज सिंह के आवास और ऑफिस, शिवशरण सिंह, भाजपा नेता दिलीप के ठिकानों पर भी मुस्तैद हैं और जांच में जुटी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.