सीतापुर, जनवरी 31 -- सीतापुर, संवाददाता। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्रा कीर्ति की इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में पिता ने अस्पताल संचालक और इलाज करने वाली महिला डॉक्टर के खिलाफ रामकोट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि इनकी लापरवाही की वजह से बेटी का सही ढंग से इलाज नहीं हो पाया और उसकी जान चली गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग की गठित टीम की जांच में भी अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई थी। अस्पताल को बंद करा दिया गया है। कोतवाली देहात के धवरसारा कचनार निवासी मुनेंद्र सिंह ने रामकोट थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। दर्ज एफआईआर में मुनेंद्र ने बताया कि उनकी बेटी कीर्ति (17) कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्रा थी। उसे काशीराम कालोनी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.