अस्पताल संचालक पर छेड़खानी का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
कुशीनगर, मई 31 -- मथौली बाजार, हिन्दुस्तान संवादनगर पंचायत मथौली में संचालित एक निजी अस्पताल के संचालक पर इलाज के दौरान महिला मरीज से छेड़खानी करने का गंभीर आरोप लगा है। मामले में कप्तानगंज पुलिस जांच में जुट गई है।बीते शुक्रवार की रात नगर पंचायत मथौली के हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के समीप स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज कराने आई महिला ने अस्पताल संचालक पर इलाज के दौरान छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि घटना के बाद पीड़ित महिला ने पहले अस्पताल परिसर में हंगामा किया। इसके बाद कप्तानगंज थाना पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि इलाज के दौरान ऐसा हुआ है या नहीं, यह जांच का विषय है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.