गोरखपुर, मार्च 3 -- गोरखपुर वरिष्ठ संवाददाता सिकरीगंज के न्यू राजेश हाईटेक अस्पताल संचालक से 15 लाख की ठगी के मामले में पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर अपनी शिकायत की है। पोर्टल पर उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री का ओएसडी तथा जिले का सीएमओ बनाकर प्रार्थी से 15 लाख रुपए की ठगी की गई है। शिकायती पत्र उन्होंने बताया कि मोतियाबिंद ऑपरेशन संक्रमण मामले के बाद सीएमओ ने जांच पूरी होने तक अस्पताल को बंद रखने का निर्देश दिया था। जांच के दरम्यान अपनी पैरवी के लिए कई बार सीएमओ कार्यालय गया। इसी दौरान दो अलग-अलग मोबाइल नंबर से फोन आना शुरू हुआ। फोन करने वाले ने अपना परिचय सीएम का ओएसडी के तौर पर दिया। इन नंबरों से एक व्यक्ति मुख्यमंत्री के ओएसडी का पीए बनकर भी बात करता था। इसके बाद एक अन्य मोबाइल नंबर 8419022640 से फोन आया है। कॉल करने वाले ने खुद...