शामली, अप्रैल 3 -- शामली। हॉस्पिटल संचालक से आयुष्मान भारत योजना के इलाज का बकाया भुगतान तत्काल कराने का झांसा देकर एक लाख दस हजार रुपये की ठगी की गई। एसपी के आदेश पर आदर्श मंडी थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के मोहल्ला कृष्णा इन्कलेव निवासी दीपक कुमार ने एसपी एनपी सिंह को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका कैराना रोड पर न्यू लाइफ हॉस्पिटल है, जो आयुष्मान भारत योजना के पैनल पर है। उसके हॉस्पिटल के आयुष्मान योजना के इलाज के कुछ बिल बकाया है, जिनका भुगतान साची लखनऊ संस्था करती है। सात मार्च को उसके मोबाइल फोन पर अनजान नंबर से कॉल आई। ट्रू कॉलर पर कमल मिश्रा आयुष्मान ऑफिस लखनऊ लिखा आ रहा था। कॉल करने वाले ने बताया कि वह उसका बकाया भुगतान तत्काल करा देगा, इसके बदले ऑफिस का कुछ खर्चा भिजवाना पड़ेगा। पीड़ित के मुताब...